Breaking News

बांस बरौलिया में भगवान बुद्ध की कथा में भक्तों ने देखा श्रद्धा और ज्ञान का संगम

Spread the love


बिल्सी (गोविंद देवल):
तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में सम्राट अशोक महान जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित भगवान बुद्ध की कथा में श्रद्धा और वैचारिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा के छठे दिन शनिवार को हरदोई से पधारी कथावाचक मैना बौद्ध ने भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप के प्रसंग को अत्यंत भावपूर्ण और मनमोहक शैली में प्रस्तुत किया। श्रोता उनकी कथा सुनकर भावविभोर हो उठे।
मैना बौद्ध ने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, सत्यनिष्ठा और धैर्य का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि कैसे अत्याचार और अहंकार के सामने भी सत्य और विश्वास की विजय होती है। उन्होंने कहा कि भक्त प्रह्लाद का जीवन आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।
कथा के दौरान मैना बौद्ध ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और उपदेशों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने अहिंसा, करुणा, प्रेम, समता और मध्यम मार्ग के सिद्धांतों को सरल शब्दों में समझाया और कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी मानवता को सही दिशा दिखाने वाले हैं।
इस मौके पर महिपाल मौर्य, अवधेश शाक्य, ओमकार शाक्य, कृष्णपाल, श्याम सिंह, अर्पित शाक्य, रिंकू मौर्य, हेमेन्द्र शाक्य, नीरेश शाक्य, विनय शाक्य, नरेश शाक्य, भगवान सिंह शाक्य सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!