Breaking News

बिसौली में बिजली बिल वसूली और चोरी रोकने को विशेष अभियान, बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के निर्देश पर उपखंड अधिकारी इंजीनियर अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से बिजली चोरी करने वालों और लंबे समय से बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि जांच के दौरान गोपाल कृष्ण (गुलाब बाग), प्रदीप कुमार (बुध बाजार), साफरी अहमद (मोहल्ला सराय), कृष्णानंद पाठक (राजकीय स्कूल के सामने), शशिकांत (सोमवार बाजार), शिव स्वरूप (बदायूं रोड), रामावत (आंवला रोड), प्रशांत गुप्ता (मुंसिफ कोर्ट के सामने), मोहित वार्ष्णेय (बदायूं रोड), रजत गुप्ता (बुध बाजार) और सरफराज अली सहित अन्य उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए।
जांच में कई उपभोक्ताओं पर भारी बकाया राशि पाई गई। बकाया जमा न होने पर संबंधित कनेक्शन तत्काल विच्छेद कर मीटर उखाड़ लिए गए। एसडीओ ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिजली बिल जमा करें और बिजली चोरी से दूर रहें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। अभियान के दौरान जेई मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल, विकास, उमेश यादव, मोहसिन रजा, नवीन, संगम, रोमेश, राजू सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!