Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में मैत्री क्रिकेट मैच, ब्लूमिंगडेल मास्टर्स ने बदायूं क्लब को हराया

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं _ब्लूमिंगडेल स्कूल के प्रांगण में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में बदायूं क्लब बदायूं रॉक स्टार और ब्लूमिंगडेल मास्टर्स की टीमों के बीच रोचक मुकाबला खेला गया। मैच का आनंद बदायूं क्लब के सदस्यों और ब्लूमिंगडेल स्कूल के शिक्षकों ने जमकर लिया।
टॉस जीतकर ब्लूमिंगडेल स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 299 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर कमलेश्वर ने 74 रन, अजय शर्मा ने नाबाद 65 रन और कप्तान ईशान मेहंदीरत्ता ने नाबाद 68 रन की शानदार पारियां खेलीं। बदायूं क्लब की ओर से रुपेन्दर सिंह लांबा ने 3 विकेट लेकर सर्वाधिक सफलता हासिल की, जबकि हर्षित ने 1 विकेट लिया।
300 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदायूं क्लब की टीम निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान अक्षज रस्तोगी ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। रुपेन्दर सिंह ने नाबाद 38 रन, विवेक खुराना ने 21 रन और क्षितिज शंखधार ने 16 रन का योगदान दिया। ब्लूमिंगडेल स्कूल की ओर से राहुल लाल ने 3 विकेट, फैज़ान ने 2 विकेट और हर्ष कुमार ने 1 विकेट लिया।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में बेस्ट बॉलर का पुरस्कार राहुल लाल को, बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अक्षज रस्तोगी को तथा ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रुपेन्दर सिंह को ब्लूमिंगडेल स्कूल की निदेशिका पम्मी मेहंदीरत्ता और ज्योति मेहंदीरत्ता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव डॉ. अक्षत अशेष को भी सम्मानित किया गया।
मैच की कमेंट्री रविंद्र मोहन सक्सेना, अजय शर्मा और रवि माहेश्वरी ने की। बदायूं क्लब टीम से अक्षज रस्तोगी, क्षितिज शंखधार, प्रदीप शर्मा, ज्योति मेहंदीरत्ता, अक्षत अशेष, रुपेन्दर सिंह, गौरव रस्तोगी, हर्षित सक्सेना, चितरंजन गुप्ता, विवेक खुराना, आदित्य श्रोत्रिय, स्वचित और गौरांश ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कुलदीप रस्तोगी, डॉ. संजीव गुप्ता, गोपाल रस्तोगी, राजन आहूजा, श्वेता मेहंदीरत्ता और ऋचा अशेष भी उपस्थित रहे। अंत में निदेशिका पम्मी मेहंदीरत्ता ने सभी खिलाड़ियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मन, मस्तिष्क और संस्कारों के संतुलन के साथ शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की नितांत आवश्यकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!