Breaking News

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्य अभ्यास वर्ग आयोजित, क्रिया आधारित शिक्षण पर दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को आचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। अभ्यास वर्ग के दौरान आचार्य परिवार को क्रिया आधारित शिक्षण पद्धति का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया, जिससे छात्र-छात्राओं को विषयों को रुचिकर और प्रभावी ढंग से समझाया जा सके।
कार्यक्रम में विद्या भारती ब्रज प्रांत के जिला समन्वयक एवं बरेली संभाग के संभाग निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिशुओं में अंग्रेजी संभाषण, संस्कृत संभाषण, विज्ञान, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और सदाचार जैसे विषयों को क्रिया आधारित शिक्षण पद्धति से पढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने फाइंड आउट द वर्ड ऑन ब्लैकबोर्ड, कैच द वर्ड और टच द बोर्ड जैसी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाने के तरीकों को समझाया।
संकुल प्रमुख सतीश चंद्र गंगवार ने शिक्षा में गुणवत्ता सुधार और अंग्रेजी स्पीकिंग की बारीकियों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने आचार्य परिवार को प्रभावी शिक्षण पद्धतियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में अतिथि परिचय अनुज पटेल ने कराया तथा धन्यवाद एवं आभार कमलेश कुमार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, हिमांशु उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, कंचन राठौर, रुचि चौहान, नेहा राठौर, ज्योति सक्सेना, संतोष रावत, शिवांगी गुप्ता, प्रीति पुंडीर, दीक्षा गोस्वामी, प्रियंका सक्सेना, अचल शर्मा, अशोक कुमार सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

22 जुलाई को बदायूं आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या, जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल में लेंगी भाग

Spread the loveबदायूं। राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह 22 जुलाई को बदायूं दौरे …

error: Content is protected !!