संवाददाता गोविन्द देवल
ककराला।
नगर पालिका परिषद ककराला के पूर्व अध्यक्ष महबूब सक़लैनी द्वारा ककराला स्थित उनके कैंप कार्यालय पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बरेली से आए डॉ. ताहिर हुसैन (MBBS, MS), नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की आंखों की जांच की।
शिविर के दौरान मरीजों को आंखों से संबंधित परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयां और आई ड्रॉप निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। नेत्र शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष महबूब सक़लैनी ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत, डॉ. नदीम खान, जीशान खान, मुआव्विज सक़लैनी, मोअत्तर खान, अब्दुल कादिर खान, अनीस अहमद, जमशेद अली खान, गयूर खान, माज खान, खिजर खान, मुगीस खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat