Breaking News

बिल्सी। छुट्टा पशुओं ने खड़ी फसल बर्बाद कर किसानों की परेशानियां बढ़ाई

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर और बेहटा गुंसाई गांवों में रात्रि के समय छुट्टा पशुओं ने किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुँचाया। आलू और गेहूं की फसल बर्बाद होने से किसान बेहद परेशान हैं और उन्होंने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
बेहटा गुंसाई निवासी इब्ने हसन ने बताया कि उनकी करीब छह बीघा आलू की फसल पर आवारा पशुओं ने धावा बोल दिया, जिसमें लगभग पांच बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्होंने कहा कि फसल बर्बाद होने से उनकी मेहनत और लागत दोनों डूब गई हैं।
गिरधरपुर गांव निवासी नन्हेराम शाक्य ने बताया कि रात के समय करीब 70 से 80 छुट्टा पशु उनके खेतों में घुस आए और आलू व गेहूं की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। अचानक हुई इस घटना से वे मानसिक रूप से बेहद आहत हैं।
किसानों का कहना है कि छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। खड़ी फसल के नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। पीड़ित किसानों ने बिल्सी तहसील प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!