Breaking News

बिल्सी मौनी अमावस्या पर ब्रह्मदेव महाराज मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति भाव से पूजा-अर्चना

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को मोहल्ला संख्या छह, गौशाला रोड स्थित ब्रह्मदेव महाराज मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को साफ-सफाई कर सजाया गया और विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
माता रानी के भक्त शिक्षक वीरेश कुमार सिंह ने विधि-विधान से ब्रह्मदेव महाराज की पूजा कर खीर का भोग अर्पित किया। पूजा के दौरान मौनी अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इस दिन मौन रहकर भगवान की आराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।
पूजा-अर्चना के उपरांत खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में आशीष माहेश्वरी, पवन कुमार, पंकज कुमार, आलोक सक्सेना, सुमन, प्रीति, अनन्य, राधा, मनु प्रिया और सचिन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …