Breaking News

बिल्सी। ईदगाह कब्रिस्तान में डेढ़ सौ वर्ष पुरानी कब्र को रात में अज्ञात व्यक्तियों ने खोदा

Spread the love

बिल्सी। नगर के अगोल मार्ग स्थित ईदगाह कब्रिस्तान में अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में करीब डेढ़ सौ वर्ष पुरानी कब्र को खोद दिया। सुबह कब्र में गड्ढा दिखाई देने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ईदगाह कमेटी के हाजी मोहम्मद अनीस खान ने बताया कि वह रोजाना अपने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने आते हैं। रविवार सुबह जब वह कब्रिस्तान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पुरानी कब्र में गहरा गड्ढा किया गया है। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को जानकारी दी।
मोहल्ला संख्या दो निवासी सरफराज अंसारी ने बताया कि इससे पहले भी कब्रिस्तान में दो कब्रों को अज्ञात लोगों द्वारा खोदकर नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इस बार करीब 150 से 200 वर्ष पुरानी कब्र में 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा किया गया। गड्ढा देखकर लोग तुरंत पुलिस को सूचना देने पहुंचे।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कमेटी के लोगों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और कब्र को बंद करवा दिया। लोगों के बीच चर्चा रही कि यह हरकत किसी तांत्रिक या सिरफिरे व्यक्ति की हो सकती है।
कब्र बंद होने के बाद लोग अपने-अपने घर लौट गए। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!