Breaking News

नेपाल से दिल्ली जा रहा 37.97 लाख का रिफाइंड तेल लदा ट्रक लापता, चालक पर शक

Spread the love

संवाददाता डॉ राशिद खान
सहसवान। नेपाल से रिफाइंड तेल के 1750 टिन लादकर दिल्ली जा रहा एक ट्रक रास्ते में रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम और चालक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन बदायूं–मेरठ हाईवे पर सहसवान स्थित पहलवान ढाबे की मिली है। इसके बाद से न तो ट्रक का कोई सुराग लग पाया है और न ही चालक का।
दिल्ली की एनबीबीआर ट्रांस लॉजिस्टिक्स कंपनी के मालिक अजय मैनी पुत्र जागीर लाल मैनी, निवासी सेक्टर-15 रोहिणी दिल्ली ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी उनके पुत्र अक्षित मैनी के नाम पर पंजीकृत है और कार्यालय संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली में स्थित है।
अजय मैनी के अनुसार कंपनी का ट्रक संख्या एचआर 69 सी 4480, जिसे मोरपाल पुत्र बालक राम निवासी महोटा गढ़िया रंगीन जिला शाहजहांपुर चला रहा था, 12 जनवरी को शिव शक्ति घी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड जीतपुर बारा (नेपाल) से काल्का एग्रो फूड्स इंडिया, दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। ट्रक में रिफाइंड तेल के 1750 टिन लदे थे, जिनकी कीमत करीब 37 लाख 97 हजार 344 रुपये बताई गई है।
उन्होंने बताया कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। 16 जनवरी की रात करीब 12 बजे ट्रक की आखिरी लोकेशन सहसवान में बदायूं–मेरठ हाईवे पर स्थित पहलवान ढाबे की मिली। इसके बाद जीपीएस सिस्टम और चालक का मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी तलाश के बावजूद न तो ट्रक मिला और न ही चालक का कोई पता चल सका।
फर्म स्वामी ने आशंका जताई है कि चालक ने ट्रक समेत रिफाइंड तेल कहीं बेच दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!