Breaking News

बिसौली में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेज, दूसरे दिन 85 उपभोक्ताओं के बदले मीटर

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। विद्युत विभाग द्वारा नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन 85 उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके लिए विभाग की ओर से अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नगर में अभियान चलाकर प्रत्येक उपभोक्ता के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से रीडिंग में गड़बड़ी, अनुमानित बिल और अनावश्यक शिकायतों की समस्या समाप्त हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सटीक बिलिंग की सुविधा मिलेगी।
इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे कुछ उपभोक्ताओं को इसकी खूबियां बताईं और उनका संशय दूर किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को बिलिंग कर्मचारियों के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि बिजली का बिल सीधे उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो जाएगा।
अभियान के दौरान कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल यादव, उमेश, नवीन, मोहसिन रजा और राजू यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विद्युत विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें, ताकि उन्हें बेहतर सेवाओं का लाभ मिल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में ‘उद्यमी महिला सम्मान समारोह’ आज महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी सांसद डिंपल यादव

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर …

error: Content is protected !!