Breaking News

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में छात्रों को यातायात नियमों की दी जानकारी

Spread the love

बिसौली। सिद्व बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के महत्व और नियमों की जानकारी दी गई।
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी रामौतार मौर्य ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम और रैली का उद्देश्य सड़क पर चलते समय हेलमेट का उपयोग करने तथा यातायात के सभी नियमों का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
इस अवसर पर नीरज चौहान, विपलव भारती, डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रवीण मिश्रा, अनमोल शर्मा, विपुल प्रताप सिंह, यश पाल सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!