संवाददाता | आई. एम. खान
बिसौली।
भूमि विकास बैंक बिसौली के अध्यक्ष पद का निर्वाचन मंगलवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण भाजपा समर्थित प्रत्याशी ग्राम भटपुरा निवासी बंटू पाठक को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान बंटू पाठक ने शाखा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, डीसीडीएफ अध्यक्ष रवेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय सहित भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
करीब चार बजे निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन होने पर बंटू पाठक के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ बंटू पाठक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा नेता जोगिंद्र सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, ठा. रामवीर सिंह एडवोकेट, ठा. पंकज सिंह चौहान, अजय पाराशरी एडवोकेट, मनोज शर्मा, सनवीर पाल, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, रीतेश चौहान, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अनिल रस्तोगी, नीटू पाल, सोनू यादव, शिवराम सिंह, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat