Breaking News

रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, तहसील में मचा हड़कंप एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

Spread the love

संवाददाता आईएम खान
बिसौली।
मंगलवार को बिसौली तहसील में तैनात एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार तहसील में तैनात लेखपाल सतीश चंद्र शर्मा गांव जखौरा जौहरपुर निवासी ओमप्रकाश से आबादी के प्लॉट पर कब्जा दिलाने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन की बरेली टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और तय रकम लेते समय आरोपी लेखपाल को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही तहसील परिसर में हलचल मच गई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …