Breaking News

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा

Spread the love

7 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा, पेंशन बढ़ाने की मांग
बदायूं।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक बैठक मालवीय आवास गृह पर संपन्न हुई। बैठक राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के बैनर तले आयोजित की गई, जिसमें दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने जिला सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र भेजा। मांग पत्र में दिव्यांगजनों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई है। पत्र में आरोप लगाया गया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और उनके परिवार को थाना पुलिस द्वारा आए दिन परेशान किया जा रहा है तथा उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की साजिश रची जा रही है। पूर्व में एलआईयू के खिलाफ भी शिकायत की गई थी, अब फैसले का दबाव बनाया जा रहा है, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है।
मांग पत्र में दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, दिव्यांगों को निशुल्क मोटर चालित रिक्शा उपलब्ध कराने तथा पेंशन समय से न मिलने की समस्या का समाधान करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन में देरी के कारण दिव्यांगजन आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर पप्पू, नेपाल, सुभाष चंद्र, राजू, अरविंद, रजनीश, जगत सिंह, आशा देवी, दूरबीन सिंह, बजेश कुमार, ललित कुमार, भीम सिंह, रणवीर, दानिश, सोमदेव, राम, रतन, राम रहीम, सतपाल, शिवराज, मुनेश, सुरेश चंद, सुरेश, सत्यदेव, सलीम, नन्हे, अनेकपाल, अनिल, विद्यापति, चरण सिंह, अनिल कुमार सहित अनेक दिव्यांगजन व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!