45 कैडेट्स ने लिया भाग, ड्रिल व फील्ड ट्रेनिंग भी कराई गई
संवाददाता | आई. एम. खान
बिसौली।
रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई के परिसर में मंगलवार को एनसीसी ‘ए’ प्रमाण पत्र की मुख्य परीक्षा की तैयारी के तहत मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। मॉक टेस्ट परीक्षा में कुल 45 कैडेट्स उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान लिखित परीक्षा के साथ-साथ कैडेट्स के लिए ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड एवं सिग्नल तथा वेपन ट्रेनिंग की कक्षाएं भी संचालित की गईं। मॉक टेस्ट का सफल संचालन 24 यूपी बटालियन एनसीसी मुरादाबाद से आए सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार सुवेंद्र कुमार, हवलदार संजय कुमार, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार आर्येंद्र कुमार तथा हवलदार फिराशत अली की देखरेख में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से परीक्षा की तैयारी मजबूत होती है और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में एनसीसी सीटीओ मनोज कुमार, रामाधार शर्मा, हरदीप सिंह, सुधाकर शर्मा, आनंद सिंह, वरुण शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद
Budaun Amarprabhat