Breaking News

भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र कश्यप ने दाखिल किया नामांकन

Spread the love

22 जनवरी को जांच व नाम वापसी, निर्विरोध चुनाव की भी संभावना
म्याऊं।
ब्लॉक परिसर में मंगलवार को भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कश्यप ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दोपहर करीब एक बजे देवेंद्र कश्यप अपने समर्थकों के साथ विकासखंड कार्यालय पहुंचे और मीटिंग हॉल में मौजूद चुनाव अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा।
नामांकन चुनाव अधिकारी अभय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी बदायूं, योगेश कुमार प्रबंधक भूमि विकास बैंक अलापुर तथा आदर्श यादव फील्ड ऑफिसर को सौंपा गया। नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी मौजूदगी से पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
चुनाव अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। यदि कोई अन्य प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं करता है तो 22 जनवरी को ही देवेंद्र कश्यप को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरे प्रत्याशी के नामांकन की स्थिति में 27 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
नामांकन के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री शारदाकांत उर्फ सीकू भैया, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष रमेश चंद्र शाक्य, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। इनमें अनुरोध गुप्ता, गोविंद गुप्ता, अनुज शर्मा, मिलन शर्मा, प्रमोद सागर, राजीव यादव प्रधान, महावीर यादव प्रधान, श्रीकांत मिश्रा, ऋषिपाल शर्मा, रितेश दिवाकर, टीटू सागर, जहीरुद्दीन, आबिद अंसारी, सरताज अंसारी, उमेश सागर, जयवीर सिंह, अल्ताफ, हेमंत कुशवाहा आदि शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!