Breaking News

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना मुजरिया क्षेत्र में किया पैदल गश्त

Spread the love


विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश
बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना मुजरिया क्षेत्र में पैदल गश्त की।
पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक मुजरिया श्रीमती ज्योति सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से संवाद कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
इसके उपरांत थाना मुजरिया में सभी विवेचकों की विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली और विवेचनाओं के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!