Breaking News

थाना इस्लामनगर के अधिकारी पुलिस लाइन स्थानांतरित

Spread the love

एसएसपी बदायूँ ने मामले की जांच के बाद आदेश जारी किए
बदायूं।
थाना इस्लामनगर से संबंधित घटना की जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने थाना इस्लामनगर के कई अधिकारियों को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर, विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा की गई जांच के आधार पर थाना प्रभारी इस्लामनगर नरेश कुमार, निरीक्षक अपराध देवेन्द्र यादव, उप निरीक्षक अवधेश मिश्रा और आरक्षी 417 युग शर्मा को थाना इस्लामनगर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
इस कदम को कानून व्यवस्था और जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया बताया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!