Breaking News

एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा

Spread the love

बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, बौद्धिक विकास पर दिया जोर
सतेती वजीरगंज मार्ग।
एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में आज हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में स्कूल के सभी बच्चों ने पूरी तैयारी के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और शांत दिमाग से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पीडी सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीवन की पहली परीक्षा है और आगे उन्हें अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं और कंपटीशन का सामना करना होगा। इस प्रकार की परीक्षाओं से न केवल बौद्धिक विकास होता है, बल्कि बच्चों को अपनी योग्यता और टैलेंट का भी पता चलता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि बच्चों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेना चाहिए, जिससे उनका मानसिक और बौद्धिक विकास दोनों हो। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में इस तरह की परीक्षाओं का महत्व अत्यधिक है।
कार्यक्रम में डॉ. निधि सिंह, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अंजली सिंह, रंजीत सिंह, वीना सिंह, कमलेश कुमारी, अनम सैफी, सपना माहोर, शानू सिंह, शिवि चौहान, वीना कुमारी, शालू शंखधार, कंचन तोमर, तुलसी शर्मा, शिल्पी सहित अन्य शिक्षक और स्टाफ उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!