Breaking News

नगला डल्लू में शिवमहापुराण कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

Spread the love

बिल्सी: तहसील क्षेत्र के गांव नगला डल्लू स्थित रामदास-ब्रजलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास दीपक शंखधार ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए शिवभक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कथा के दौरान सती चरित्र, शिव-पार्वती विवाह, भस्मासुर वध सहित कई पौराणिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के बीच भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा, जिससे श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!