Breaking News

बिल्सी में महाकाल का 65वां भव्य श्रृंगार और संकीर्तन, भक्तों का उमड़ा सैलाब

Spread the love

बिल्सी: नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर सोमवार रात महाकाल के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां 65वां महाकाल भव्य श्रृंगार और संकीर्तन बड़े श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ हुई। मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का अभिषेक होते ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें शिव भक्ति से ओतप्रोत भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विशेष आकर्षण रहा बाबा महाकाल की आरती, जिसे मां गंगा की तर्ज पर संपन्न किया गया। आरती देखने बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए और श्रद्धा भाव से भाग लिया। आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इधर, नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की गई। यहां भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। पूरे विधि-विधान से पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …