Breaking News

बिल्सी में सहकारी बैंक शाखा प्रतिनिधि पद पर सोनू सिंह निर्विरोध निर्वाचित

Spread the love


बिल्सी (अंबियापुर): नगर की उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा प्रतिनिधि पद की चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। इस पद के लिए सोनू सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
अंबियापुर ब्लॉक कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। भारतीय जनता पार्टी के ओर से सिरासौल निवासी सोनू सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि निर्धारित समय में केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, इसलिए सोनू सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की औपचारिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।
निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा विधायक हरीश शाक्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनू सिंह को बधाई दी और फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ शैलि गोविल, भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, अर्जुन सिंह चौहान, गोपाल शाक्य सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सोनू सिंह ने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे और ग्रामीण विकास तथा बैंक शाखा के सुचारू संचालन में पूरी मेहनत करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!