Breaking News

बिल्सी में बालाजी भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया

Spread the love

बिल्सी: तहसील रोड स्थित तहसील मोड़ के बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी पर विशेष चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
इसी दौरान मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया। यहां हनुमान चालीसा का पाठ एवं पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया।
वहीं, गुधनी-खौसारा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया और पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
पूरे आयोजन में भक्तों की उपस्थिति और हनुमान जी के प्रति श्रद्धा का भाव साफ देखा गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!