Breaking News

मैन्था फैक्ट्री हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सांसद आदित्य यादव, 22 जनवरी को बदायूं दौरा

Spread the love

बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
समाजवादी पार्टी के बदायूं संसदीय क्षेत्र से माननीय सांसद आदित्य यादव गुरुवार 22 जनवरी 2026 को जनपद बदायूं के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह थाना उझानी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुढानरसिंहपुर स्थित मैन्था फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव अपरान्ह 12 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वसावनपुर पहुंचेंगे, जहां वह हादसे में मृतक जुगेन्द्र यादव के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे। इसके बाद अपरान्ह 2 बजे विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर के ग्राम पसेई पहुंचकर मृतक विवेक यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात अपरान्ह 3 बजे विधानसभा क्षेत्र दातागंज के ग्राम मुडसेना में मृतक वीरभान सिंह यादव के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद सांसद अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे। भ्रमण के दौरान वह विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे। साथ ही आमजन, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और सुझाव प्राप्त करेंगे।
सपा नेताओं के अनुसार सांसद का यह दौरा पूरी तरह जनसंपर्क और संवेदनशीलता से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित परिवारों को न्याय और सहयोग दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!