Breaking News

बिल्सी में श्री शिव महापुराण कथा का चौथा दिन, शिव-पार्वती विवाह ने भक्तों को भावविभोर किया

Spread the love


बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला डल्लू स्थित रामदास बृजलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का चौथा दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के रंग में डूबा रहा। कथा व्यास पं. विकास दीपक शंखधर ने भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह प्रसंग का भावपूर्ण एवं विस्तार से वर्णन किया।
कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। व्यास जी ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह केवल धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि समाज को आदर्श दांपत्य जीवन की शिक्षा देने वाला प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि माता पार्वती की तपस्या, त्याग और दृढ़ संकल्प यह संदेश देती है कि सच्चे प्रेम और विश्वास से जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, भगवान शिव का वैराग्य, सरलता और समता भाव यह सिखाता है कि आडंबर नहीं, बल्कि संस्कार और चरित्र ही जीवन की सच्ची पूंजी हैं।
कथा के दौरान विवाह की झांकियां, मंगलाचरण और भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शंखधर ने कहा कि शिव परिवार हमें पारिवारिक समरसता, नारी सम्मान और सामाजिक संतुलन का मार्ग दिखाता है।
कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और अंत में आरती व प्रसाद वितरण किया गया।
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!