Breaking News

सहसवान में विशेष विद्युत कैंप, उपभोक्ताओं को बकाया बिल और योजनाओं की जानकारी

Spread the love

सहसवान (बदायूँ)। विद्युत उपभोक्ताओं को लाभकारी योजनाओं का लाभ देने और बकाया बिलों की वसूली के उद्देश्य से विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। एसडीओ विपिन गुप्ता के निर्देशानुसार नगर के मोहल्ला नवादा में एक विशेष विद्युत कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का संचालन विद्युत कर्मी पप्पन और सिद्दीकी की देखरेख में कुशलतापूर्वक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिलों का निपटान करना और विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब नगर के प्रत्येक मोहल्ले में इसी तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे।
उपभोक्ताओं को मिली राहत:
कैंप के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने अपने बिजली बिलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया। एसडीओ विपिन गुप्ता ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य राजस्व वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना है। विद्युत कर्मियों ने अपील की कि सभी उपभोक्ता समय पर अपने बिलों का भुगतान करें और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत बदायूं : भारत स्काउट …

error: Content is protected !!