Breaking News

बिल्सी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नोटिसों की सुनवाई शुरू

Spread the love


बिल्सी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत बुधवार को तहसील सभागार में साक्ष्य के अभाव में भेजे गए नोटिसों की सुनवाई शुरू कर दी गई। सुनवाई की अध्यक्षता एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने की।
एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के उद्देश्य से पिछले दिनों करीब 23 हजार लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। बुधवार से इन नोटिसों के संबंध में विधिवत सुनवाई प्रारंभ कर दी गई है। सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं से आवश्यक अभिलेख और साक्ष्य प्रस्तुत कराए जा रहे हैं, ताकि पात्र और अपात्र मतदाताओं की सही पहचान की जा सके।
एसडीएम ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे और अपात्र नामों को हटाया जा सके।
साथ ही, एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुनवाई के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और समयबद्ध तरीके से सभी मामलों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने उन लोगों से अपील भी की कि जिनको नोटिस जारी किए गए हैं, वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सहयोग करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …