Breaking News

सूरजपुर में विधायक हरीश शाक्य ने किया गौशाला का उद्घाटन, आवारा गोवंश से मिलेगी राहत

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत सूरजपुर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निराश्रित गोवंश संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित गौशाला का उद्घाटन किया। गौशाला के शुभारंभ से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवारा गोवंश की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बताया गया कि लंबे समय से क्षेत्र में आवारा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे, जिससे आम जनमानस परेशान था। विधायक हरीश शाक्य के निरंतर प्रयासों से ग्राम पंचायत सूरजपुर में करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त गौशाला का निर्माण कराया गया है।
उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के इन प्रयासों से अब क्षेत्र के लोग चैन की सांस ले सकेंगे। इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र की जनता की हर समस्या उनकी व्यक्तिगत समस्या है और उसके समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आवारा पशु सड़कों और खेतों में घूमते हुए नजर नहीं आएंगे।
विधायक ने बताया कि आत्मनिर्भर गौशाला में संरक्षित गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल और दवाओं की समुचित व्यवस्था रहेगी। साथ ही निराश्रित गौवंशों के संरक्षण के लिए एक वृहद अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी गौशाला का सुचारू संचालन आम जनमानस के सहयोग के बिना संभव नहीं है, इसलिए सभी लोग आगे आकर गौशाला के संचालन में अपना योगदान दें।
इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, संजीव रूप, ओमप्रकाश सागर, अर्जुन सिंह, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, सतीश यादव, राम सिंह शाक्य, लव शर्मा, राम रक्ष पाल, सोनी सिंह, बब्लू शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, पिंकू श्रीवास्तव, नेत्रपाल, महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!