Breaking News

थाना आलापुर में विदाई समारोह, उदयवीर सिंह को दी भावभीनी विदाई, नए प्रभारी का स्वागत

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश राजपूत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत के नेतृत्व में थाना आलापुर के पूर्व थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के इस्लामनगर थाना प्रभारी बनाए जाने पर थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर के सैकड़ों समाजसेवी, प्रतिष्ठित चिकित्सक, पुलिस स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों ने माला पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उदयवीर सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही और आम जनता को न्याय मिला। उनके सराहनीय कार्यों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
समारोह के दौरान उनके स्थान पर नवागत थाना प्रभारी माधो सिंह विष्ट का भी भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने उनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
विदाई समारोह में सभी वक्ताओं ने उदयवीर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!