Breaking News

रियोनाई में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
उघैती। प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर क्षेत्र के ग्राम रियोनाई स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के चेयरमैन महेश सक्सेना द्वारा प्रभु श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई।
इसके पश्चात कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना, एमडी आशीष सक्सेना सहित समस्त स्टाफ ने प्रभु श्रीराम दरबार में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्रीराम से संबंधित सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के चेयरमैन महेश सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
इस मौके पर प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जे.पी. सिंह, दिनेश माथुर, जूनियर कोऑर्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर उमेश गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अंबिका चौहान, सोनम, पूजा पाल, अंजली मौर्य, अंशिका राठौर, सारांश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन

Spread the loveउसहैत क्षेत्र के ग्राम कटरा सहादतगंज में गतवर्ष के भाति आयोजित श्री रामलीला …

error: Content is protected !!