Breaking News

उसहैत में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

Spread the love

उसहैत | संवाददाता गोविंद देवल
ब्लॉक उसहैत में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी उसावां ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अजीत सिंह ने किशोर और किशोरियों में होने वाली कृमि से संबंधित विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों और किशोरों के शारीरिक व मानसिक विकास को प्रभावित करता है। साथ ही उन्होंने इन बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला और साफ-सफाई, नियमित दवा सेवन और संतुलित आहार पर जोर दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने आगामी 10 और 13 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और विद्यालयों को पूर्ण सहयोग और सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मो. परवेज अली एवं परामर्शदाता जन्मेजय सिंह ने भी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्यों और इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों और किशोरों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
इस अवसर पर शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …