Breaking News

बिसौली में यूपी स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

Spread the love

बिसौली | संवाददाता आईएम खान
रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध परंपरा और गौरव को दर्शाया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी दिवस उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, आर्थिक शक्ति और विकास यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
वरिष्ठ प्रवक्ता सुधाकर शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश है। यूपी के विकास के बिना भारत के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। आयोजन गरिमामयी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …