बिसौली | संवाददाता आईएम खान
तहसील बिसौली में आयोजित समाधान दिवस फरियादियों की नजरों में अब केवल एक औपचारिकता बनकर रह गया है। हालात यह हैं कि तहसील के लेखपाल और कानूनगो इतने निर्भीक हो चुके हैं कि उन्हें तहसील स्तर के अधिकारियों का भी कोई भय नहीं रह गया है। इसका सीधा असर आम ग्रामीणों पर पड़ रहा है, जिन्हें बार-बार समाधान दिवस में अपनी फरियाद रखने के बावजूद न्याय नहीं मिल पा रहा।
दूर-दराज के गांवों से आने वाले फरियादी कई बार अपनी समस्याएं लेकर समाधान दिवस में पहुंचते हैं, लेकिन सुनवाई के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती तो वे निराश होकर लौट जाते हैं। यही कारण है कि धीरे-धीरे समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या नगण्य होती जा रही है।
शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान परसिया निवासी धर्मेन्द्र पुत्र भगवान सिंह अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने तत्काल चौकी इंचार्ज दबतोरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद
Budaun Amarprabhat