Breaking News

बिसौली में जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने मानसिक मंदित बच्चों को कराया भोजन वितरण

Spread the love

बिसौली | संवाददाता आईएम खान
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली महिला समृद्धि द्वारा नगर की काशीराम कॉलोनी स्थित मानसिक मंदित आश्रम में बच्चों को भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में समय बिताया गया।
इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने बच्चों को बताया कि आज का दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। मां सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, विद्या और कला की देवी माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से उनकी आराधना कर जीवन में ज्ञान और सद्बुद्धि की कामना की जाती है।
कार्यक्रम के अंत में मानसिक मंदित आश्रम के सचिव धर्मवीर सिंह एवं कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार ने जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रूपम गुप्ता, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …