Breaking News

चितौरा धनौरा में भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम, जरूरतमंदों को मिली राहत

Spread the love

म्याऊं | संवाददाता गोविंद देवल
विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चितौरा धनौरा में ग्राम प्रधान पति भानुराम राजपूत की ओर से भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल, शाल, धोती तथा स्कूली बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए इनर वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री माननीय बी.एल. वर्मा के सुपुत्र हर्ष राजपूत रहे। उन्होंने कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे को बल मिलता है और जरूरतमंदों को ठंड के मौसम में राहत मिलती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान पति भानुराम राजपूत ने कहा कि सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करने का प्रयास किया गया है, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एम.पी. सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, सोवरन सिंह, रामप्रकाश, मदनलाल राजपूत, रामू सिंह, ओमेंद्र यादव, चक्रेश नंदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!