Breaking News

बदायूं में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता को निकली बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा

Spread the love

बदायूं | संवाददाता गोविंद देवल
जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान द्वारा जनपद में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा को माननीय गुलाबो देवी, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री माननीय बी.एल. वर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था की सचिव मीना सिंह ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ पूरे जनपद में भ्रमण करेगी। यह रथ दूरस्थ कस्बों, धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों एवं विकास खंडों में जाकर समुदाय को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। रथ में तैनात संस्था के कार्यकर्ता आमजन के प्रश्नों का उत्तर देंगे और पंपलेट वितरण करेंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत धर्मगुरुओं, टेंट व्यवसायियों, ब्यूटी पार्लर संचालकों, हलवाइयों और ट्रेलरों तक पहुंच बनाकर उन्हें भी जागरूक किया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। संस्था जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित कर रही है, जो देश के 451 जिलों में 250 स्वैच्छिक संगठनों के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन पूनम लोन द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह, काउंसलर चेतना, सीएसडब्ल्यू अनिल कुमार, सत्येंद्र कुमार, रूबी सिंह, अनुपम, दुर्गा, सुग्रीव सिंह, चाइल्डलाइन समन्वयक कमल शर्मा, महिला कल्याण विभाग से छवि वैश्य, प्रीति चौहान, सुनील कुमार, वन स्टॉप सेंटर से प्रतीक्षा मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!