Breaking News

सहसवान में उत्साह के साथ मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, निकाली गई विशाल जागरूकता रैली

Spread the love

:
सहसवान, बदायूं | संवाददाता डा. राशिद अली खान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर सहसवान में शनिवार, 24 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। हालांकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन प्रशासनिक सुविधानुसार इस वर्ष इसका आयोजन एक दिन पूर्व किया गया।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रमोद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामसहाय बिंद, तहसीलदार राकेश कुमार एवं नायब तहसीलदार अनेगराज सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों नवादा चौराहा और विल्सनगंज से होते हुए तहसील मुख्यालय पर जाकर संपन्न हुई।
रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने जोशपूर्ण नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” जैसे नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और लोकतांत्रिक भागीदारी का संदेश दिया।
तहसील मुख्यालय पहुंचने पर एसडीएम साईं आश्विथ शांखधुरी ने उपस्थित जनसमूह और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप कुमार सिंह, कैलाश चन्द्र, पवन चौरसिया, व्यास नन्दन शर्मा एवं चरन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रैली में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक तथा तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!