Breaking News

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
इसी क्रम में मंगलवार को थाना कादरचौक पुलिस ने मु०अ०सं० 320/25 धारा 137(2)/87/64(2) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त विकास पुत्र कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का स्थायी पता प्रहलादपुरी, थाना पटियाली, जनपद कासगंज बताया गया है, जबकि वर्तमान में वह ग्राम तुलसी नगला (ग्राम पंचायत तिहार खेड़ा), थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर में रह रहा था।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय बदायूं में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!