Breaking News

भागवत कथा श्रवण से होता है जीव का उद्धार : दिलीप महाराज

Spread the love

बदायूं।
निशुल्क भागवत कथा के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए संकल्पित कथा व्यास दिलीप महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मात्र से ही जीव का उद्धार हो जाता है। जिन भक्तों की भक्ति निष्काम होती है, उन पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है।
शहर की मधुवन कॉलोनी में मोहल्लेवासियों के सहयोग से आयोजित भागवत सप्ताह के दौरान कथा व्यास दिलीप महाराज ने कृष्णावतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है और असुर शक्तियां बढ़ने लगती हैं, तब अभिमानियों का अहंकार चरम सीमा पर पहुंच जाता है। चारों ओर अनर्थ ही अनर्थ दिखाई देने लगता है। ऐसे समय में धर्म की रक्षा के लिए स्वयं नारायण धराधाम पर अवतार लेते हैं।
संगीतमयी कथा के दौरान नंदोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बधाइयों के अवसर पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भाव नृत्य करते नजर आए। भक्तों ने सजीव झांकियों के दर्शन कर आरती उतारी तथा पूजन-अर्चन किया। पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालने में नंदू शर्मा, गोविंद शर्मा, राजेश जी सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!