Breaking News

मैंथा फैक्ट्री हादसे की जांच को लेकर प्रशासन ने मांगे साक्ष्य बदायूँ।

Spread the love

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी बदायूँ के आदेश संख्या 38/तीन-संग्रह (आपदा)/2026 दिनांक 16 जनवरी 2026 के क्रम में दिनांक 12 जनवरी 2026 को ग्राम कुढ़ानरसिंहपुर, परगना उझानी, तहसील व जिला बदायूँ स्थित मैंथा फैक्ट्री भारत मिन्ट एंड एप्लायड केमिकल्स में घटित हादसे की जांच की जा रही है।
उक्त फैक्ट्री में रात्रि के समय श्री जोगेन्द्र पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम बसावनपुर तहसील बिल्सी, श्री विवेक पुत्र रजिस्टर निवासी ग्राम पसेई एवं श्री भानू पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम मुरसेना तहसील दातागंज, जिला बदायूँ द्वारा कमरे में अंगीठी जलाकर दरवाजा व खिड़की बंद कर सो जाने के कारण दम घुटने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण की जांच के संबंध में पूर्व में 19 से 24 जनवरी 2026 तक उपजिलाधिकारी सदर बदायूँ के कार्यालय में उपस्थित होने हेतु संबंधित लोगों को सूचित किया गया था।
अपर जिलाधिकारी ने सर्वसाधारण को पुनः सूचित करते हुए बताया कि यदि इस घटना के संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी या साक्ष्य उपलब्ध हो, तो वह दिनांक 02 फरवरी 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में उपजिलाधिकारी सदर बदायूँ के न्यायालय/कार्यालय अथवा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बदायूँ के कार्यालय में उपस्थित होकर अपने सशपथ बयान दर्ज करा सकता है।
प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है।
संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!