Breaking News

सफाई कर्मचारी संघ को मिला नया कार्यालय, पालिका अध्यक्ष ने किया भव्य उद्घाटन

Spread the love

सहसवान (बदायूं):
स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बावर मियां ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।
सफाई कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय से कार्यालय की मांग की जा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पालिका प्रशासन ने पूरा किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय मुकर्जी व उनकी टीम को कार्यालय की चाबियां सौंपीं।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष अजय मुकर्जी ने पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को सम्मानजनक कार्यालय उपलब्ध कराना एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष और ईओ की सराहना करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां, संगठन महामंत्री हरीश लाल, कार्यवाहक अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सहित नगर पालिका परिषद के सदस्य नीरज कुमार, आनंद कुमार, राजीव कुमार, रामू, सचिन, सोहनलाल तथा संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान
सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!