Breaking News

पीस पार्टी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अतीक अब्बासी कादरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Spread the love


बदायूं:
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब सर्जन के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश इकाई में संगठनात्मक विस्तार करते हुए अतीक अब्बासी कादरी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार निषाद की संस्तुति पर किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अतीक अब्बासी कादरी के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अतीक अब्बासी कादरी लंबे समय से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यक्षमता से पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
नियुक्ति पर अतीक अब्बासी कादरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब सर्जन और प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार निषाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …