Breaking News

UGC एक्ट के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, कानून वापस लेने की मांग

Spread the love

बदायूं:
भुड़ा-भद्रोल क्षेत्र में छात्रों ने हाल ही में लागू किए गए यूजीसी एक्ट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस कानून को काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर “यूजीसी एक्ट मंजूर नहीं”, “काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा 13 जनवरी को लागू किया गया यह कानून छात्रों में भय का माहौल पैदा करेगा, जिससे शिक्षा का स्वस्थ वातावरण प्रभावित होगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि इस कानून के लागू होने से सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचेगा और विशेष रूप से जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ अन्याय किया गया है।
छात्रों ने कहा कि यूजीसी एक्ट शिक्षा को और अधिक सीमित व जटिल बना देगा, जिससे मेहनती और योग्य छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही इस कानून को वापस नहीं लिया, तो छात्र आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।
संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!