Breaking News

भमुईया गांव में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को

Spread the love

कादरचौक।
थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव भमुईया में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गांव भमुईया निवासी ग्राम प्रधान जीशन पुत्र दौलत ने पुलिस को सूचना दी कि भमुईया से ईदगाह रोड पर आज़ाद पुत्र संजू के खेत में चकरोड के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान असीरूद्दीन पुत्र इशारूद्दीन निवासी गांव भमुईया, थाना कादरचौक के रूप में हुई।
सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
परिजनों के अनुसार असीरूद्दीन सोमवार की रात करीब नौ बजे घर से बिना बताए निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस संबंध में मृतक के पिता इशारूद्दीन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले ही दिन उसका शव खेत में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
अमर प्रभात प्रतिनिधि: शिव प्रताप सिंह
संवाददाता: कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …