Breaking News

एसएसपी बदायूँ ने सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा बैठक कर दिए सख्त निर्देश

Spread the love


बदायूँ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सैनिक सम्मेलन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी तथा समस्त थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की गई।
अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि थानों पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने लुटेरे, चोर एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त पेशेवर अपराधियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा अपहृताओं की शीघ्र व सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
एसएसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्रों के निर्माण व संग्रहण, टॉप-10 अपराधियों, इनामी व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। गैंगस्टर एक्ट के मामलों में अपराधियों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर धारा 14(1) के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके साथ ही सम्मन-वारंटों की समय से तामील, गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति, महिला संबंधी मुकदमों की प्रभावी पैरवी, ऑपरेशन त्रिनेत्र 2.0 के तहत प्रमुख चौराहों, बाजारों व महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा की गई।
महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु चल रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवों, मोहल्लों, स्कूलों, कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में गोकशी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ व सट्टे पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने, अवैध शस्त्र सत्यापन तथा पोस्टर पार्टी के माध्यम से चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए।
अंत में एसएसपी बदायूँ ने कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध की रोकथाम, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दबिहारी में ढोल-नगाड़ों संग निकली चौपाई, फाग गीतों से गूंजा गांव

Spread the loveबदायूं। अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में होलिका पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक …

error: Content is protected !!