Breaking News

सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता, 10 किलो से अधिक डोडा छिलका सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love


बदायूँ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा छिलका बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना सहसवान धनंजय सिंह के नेतृत्व में थाना सहसवान पुलिस द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2026 को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल पुत्र मांगीलाल निवासी ग्राम भगवानपुरा थाना पारोली जनपद भीलवाड़ा (राजस्थान) तथा जिया गौड पुत्र मांगू गौड निवासी जोडडास कॉलोनी थाना प्रतापनगर जनपद भीलवाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त राहुल के कब्जे से 5 किलो 140 ग्राम तथा अभियुक्त जिया गौड के कब्जे से 5 किलो 248 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया गया। कुल बरामदगी 10 किलो 388 ग्राम डोडा छिलका है।
बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 042/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहसवान पुलिस टीम की इस कार्रवाई की उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!