Breaking News

पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई यूपी बोर्ड इंटर भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा

Spread the love

संवाददाता आईएम खान
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई।
परीक्षा के दौरान आंतरिक परीक्षक राकेश कुमार शर्मा एवं बाह्य परीक्षक कैप्टन विशन लाल द्वारा परीक्षार्थियों से लिखित एवं मौखिक दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे गए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान का मूल्यांकन करना रहा।
इस परीक्षा में कुल 127 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई।
परीक्षा के सफल आयोजन में वीरेंद्र यादव, हरदीप सिंह, सुधाकर शर्मा, अमित पाराशरी, वरुण, नितिन, मुनेन्द्र, रंजीत सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!