Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: नाम वापसी पूरी, 5 फरवरी को होगा मतदान

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली | तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। नाम वापसी के अंतिम दिन पुस्तकालय पद के प्रत्याशी प्रिंस सक्सेना ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
एल्डर कमेटी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट दिनेश चंद्र शर्मा ने सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्राणभृत शर्मा, एडवोकेट कुलदीप यादव, एडवोकेट वीरपाल सिंह और एडवोकेट नन्दकिशोर राना के साथ संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं ऑडिटर पद के लिए प्रत्याशी आमने-सामने होंगे।
उन्होंने बताया कि शेष पदों के लिए मतदान 5 फरवरी को कराया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!