बदायूं | दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बदायूं के स्टेडियम में 30 जनवरी को खेले गए बदायूं प्रीमियर क्रिकेट लीग मुकाबले में डीपीएस बदायूं ने ब्लूमिंगडेल स्कूल दातागंज को 9 विकेट से एकतरफा शिकस्त दी। घातक गेंदबाज़ी और तेज़ बल्लेबाज़ी के दम पर डीपीएस ने मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ब्लूमिंगडेल दातागंज की टीम डीपीएस के गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह बिखर गई। डीपीएस के गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही सटीक लाइन-लेंथ के साथ दबाव बनाया। इंज़माम खान ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3.2 ओवर में मात्र 5 रन देकर 4 विकेट झटके। नीतीश कुशवाहा ने 2 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान दीपांशु यादव ने 3 ओवर में 2 विकेट चटकाए। पूरी ब्लूमिंगडेल टीम महज 30 रन पर ऑलआउट हो गई।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस बदायूं की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान दीपांशु यादव ने 8 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि नीतीश कुशवाहा 9 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। डीपीएस ने सिर्फ 3.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
मैच में घातक गेंदबाज़ी के लिए इंज़माम खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी शानदार प्रदर्शन ने ब्लूमिंगडेल की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। यह जीत डीपीएस बदायूं के लिए टूर्नामेंट में आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई।
Budaun Amarprabhat