Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शहीद दिवस मनाया गया, बापू को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं | बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शुक्रवार को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि शहीद दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन सभी वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने विद्यार्थियों को बापू के जीवन, विचारों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!